श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2026। गांव आड़सर में सरपंचाई की जंग में तीन प्रत्याशी व गुसाईंसर बड़ा में चार प्रत्याशी मैदान में है।  
आड़सर में सुबह 6 पर्चे भरे गए और दोपहर 2 बजे तक तीन पर्चे उठने के बाद तीन शेष रहें है। यहां प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आंवटन भी कर दिया गया है। आड़सर में रौचक त्रिकोणीय मुकाबले में सरपंच प्रत्याशी सुरेश सिंह को कटहल, भगवती प्रसाद को प्रेस और भैराराम को स्लेट का चुनाव चिह्न दिया गया है।
गांव गुसाईंसर बड़ा में मुकाबले में चार प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है। यहां चारों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी कर दिया गया है। इंद्रा तिलोकाराम को प्रेस, कौशल्या नारायण को स्लेट, बींझा देवी भंवरलाल को कटहल व सरोज देवी मूलचंद को जुराबें चुनाव चिह्न मिला है।

1000453710-R3y2D1s8.webp

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसांईंसार बड़ा में छाया चुनावी रंग, ग्रामवासियों में दिख रहा उत्साह।