श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों व रीड़ी पंचायत समिति में 31 ग्राम पंचायतों में सरपंचाई के लिए नामांकन शुरू हो गया है। पर्चे सुबह 8 बजे से 11 बजे तक भरे जाएंगे। वहीं 11 बजे से 11.30 बजे तक नामाकंन की जांच की जाएगी। वहीं 11.30 बजे से 2 तक नाम वापसी का समय होगा। वहीं दो बजे बाद तुरंत प्रतीक चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत उदरासर में संतोष गोदारा ने सरपंचाई के लिए धूमधाम से समर्थकों के साथ पहुंच कर पर्चा भरा है। गोदारा के प्रस्तावक साथ रहें व पर्चा भरने के साथ ही समर्थकों ने जयकारे लगाए। गांवा में चुनाव का उत्साह उमड़ रहा है।
