श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2026। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में सरपंचाई के लिए 8 प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। यहां सुबह 11 बजे तक 14 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे और दोपहर 2 बजे तक 6 ने नाम वापस ले लिए और अब यहां मैदान में 8 प्रत्याशी आमने सामने डटे है। यहां चुनाव चिह्न आवंटन कर दिया गया है। इनमें जेठाराम भामूं को स्लेट, विद्याधर शर्मा भिंडी, शंकरलाल को हेलमेट, अन्नाराम प्रेस, मनफूल गोदारा चाय केतली, पूनमचंद डबास जुराबें, रामनिवास को सोफा, देवाराम को कटहल का चुनाव चिह्न दिया गया है।