श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों में 123 मतदान केंद्र तथा रीडी की 31 ग्राम पंचायतों में 104 मतदान केंद्र पर मतदान सुबह 10 बजे तक शांतिपूर्ण रहा है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 19.82% मतदान संपन्न हुआ है। वहीं रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 18.78% मतदान संपन्न हुआ है। उत्साह के साथ ग्रामीण मतदान करने पहुंच रहें है। सुबह गति मंथर थी परंतु अब मतदाताओं की टोलियां उमड़ रही है।