श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2026। प्रताप बस्ती में एक पड़ौसी युवक के साथ उसके पड़ौस में रहने वाले परिवर ने मारपीट की और पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। प्रताप बस्ती निवासी फतेहसिंह जांगिड़ ने देवकरण माली, उसकी पत्नी शांति देवी व भाभी माया देवी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे व उसके परिवार से रंजिश रखते है व आए दिन उसे व उसके परिवारजनों को जान से मारने की धमकियां देता रहता है। 2 नवंबर की शाम करीब 5.30 बजे वह बाजार से अपने घर जा रहा था। आरोपियों ने एक टैक्सी उसकी कार के आगे रोकी और उसकी गाड़ी रूकवा कर लोहे के पाइपों से उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने थाप मुक्कों से उसके साथ मारपीट करते हुए उसका अपहरण करने का प्रयास किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां दी और परिवादी के पिता व पत्नी मौके पर पहुंचे तो कुल्हाड़ी से पिता पर वार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।
पड़ौसी ने गाड़ी रूकवा कर तोड़े शीशे, की मारपीट, दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज।
यह भी पढ़ें (Also Read)
सरपंच चुनाव का उत्साह, उमड़ रहें केंद्रो पर मतदाता।