श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2026। बीते मंगलवार रात गांव जालबसर में हुए नेमाराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज चौथे दिन गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक व थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में अलग अलग टीमों ने करीब एक दर्जन स्थानों पर दबिश दी व आखिरकार आज आरोपी को अरेस्ट करने में सफल हुई है। कश्यपसिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात करीब 10.15 बजे गांव जालबसर की आम गुवाड़ में कालूराम जाट ने इसी गांव के 30 वर्षीय युवक नेमाराम पुत्र हरिराम जाट की सीने में चाकू के वार से हत्या कर दी थी। नामजद मुख्य आरोपी कालूराम पुत्र सीताराम जाट तथा सहअभियुक्त देवीलाल पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी जालबसर को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने 10 जगहों पर दबिशें दी और 70 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। आरोपी ट्रेन से भाग रहे थे और सवाई माधोपुर उतरे तो मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस दल ने इन्हें पकड़ा। कार्रवाई में कांस्टेबल पुनीत व नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

ये टीम लगातार सक्रिय रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव सहित एसआई मोहनलाल, एसआई राजेंद्र, एसआई रतन, एसआई सुभाष कुमार, हेड कांस्टेबल झूमर व लेखराम, कांस्टेबल नरेंद्र, डी आर राजवीर, पुनीत, विजय, महेश, 
नंदराम की अलग अलग टीमें लगातार सक्रिय रही।

1000441533-AaJoe5GH.webp1000441532-x3aElBu6.webp