श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 06 नवंबर 2026। धनतेरस, दीपावली पर हर परिवार, हर घर में खरीददारी का उत्साह चरम पर रहता है, बर्तन, खिलौने, पटाखे, कपड़े, ज्वेलरी एवं अन्य फैंसी सामान खरीदने हैं तो यह पेज आप सभी के लिए खरीददारी के लिए उपयोगी रहेगा।
केएसएस ज्वैलर्स पर आकर्षक स्वर्ण व रजत आभूषणों का शानदार संग्रह उपलब्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनतेरस पर शुभ खरीदारी की परंपरा को देखते हुए पुरानी घास मण्डी स्थित केएसएस ज्वैलर्स (काशीराम शिवलाल सारस्वत, मोट) शोरूम में सोने एवं चांदी के नए व पारंपरिक आभूषणों का आकर्षक संग्रह तैयार किया गया है। पुरानी घास मंडी में पीएनबी बैंक के पास स्थित प्रतिष्ठान पर कुन्दन, मीना, पोलकी, डायमण्ड एवं फैंसी डिजाइनों के सोने-चांदी के तैयार आभूषण उपलब्ध हैं, साथ ही ग्राहकों की पसंद के अनुसार ऑर्डर पर भी जेवर तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा धनतेरस पूजन के लिए शुद्ध चांदी व सोने के सिक्के भी उपलब्ध हैं। प्रतिष्ठान की ओर से बताया गया कि शुद्धता और आधुनिक डिजाइनों के साथ ग्राहकों का स्वागत किया जा रहा है। आभूषणों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ग्राहक 9929372672, 9024462057 या 9672662455 पर संपर्क कर सकते हैं।

बर्तनों की करनी हो खरीददारी तो सर्वोत्तम स्थान- सिंवर बर्तन भंडार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनतेरस का पर्व हर घर में बर्तनों की खरीददारी के बिना अधूरा ही माना जाता है और हर घर के लिए बर्तनों की खरीददारी के लिए शहर का सर्वोत्तम स्थान बन चुका है मुख्य बाजार में टीएम प्लाजा स्थित सिवंर बर्तन भंडार। यहां त्योहारों के अवसर पर बर्तनों की खरीद की परंपरा को देखते हुए प्रतिष्ठान पर बर्तनों का विशाल संग्रह तैयार किया गया है। संचालक दौलतराम एवं मनफूल सिंवर ने बताया कि दुकान में धनतेरस के लिए विशेषतया स्टील, तांबा, पीतल, एल्यूमिनियम सहित आधुनिक किचन वेयर के बर्तनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है और होलसेल एवं रिटेल दोनों प्रकार के ग्राहकों के लिए उचित दरों पर बर्तन उपलब्ध करवाए गए है। धनतेरस पर पूजन एवं घरेलू उपयोग के तांबे-पीतल के बर्तनों से लेकर आधुनिक रसोई के बर्तनों की खरीदारी के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ग्राहक अधिक जानकारी व संपर्क के लिए 8079011778 अथवा 8949919599 पर संपर्क कर सकते हैं।

टी.एन. ज्वैलर्स त्यौंहारों के मौके पर घर लाएं शुद्धता और नए कलेवर के साथ के गहने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। त्योहारों के शुभ अवसर और धनतेरस, दीपावली महापर्व के आगमन के साथ ही हर घर में कुछ बचत वाला काम गहनों की खरीददारी के साथ किए जाने का मन रहता है। ऐसे परिवारों के लिए शुद्धता की गारंटी के साथ सोने-चांदी के गहनों की विस्तृत रेंज रखने वाला विश्वसनिय प्रतिष्ठान है टीएन ज्वैलर्स। बीकानेर में पुरानी जेल रोड़ पर बाबुजी प्लाजा में स्थित हैडआफिस एवं श्रीडूंगरगढ़ में रामस्नेही कटले में स्थित ब्रांच ऑफिस के माध्यम से सोने व चांदी के आभूषणों के निर्माण एवं शुद्धता के क्षेत्र में 17 वर्षों का गौरवमयी अनुभव रखने वाला यह प्रतिष्ठान हजारों परिवारों की पहली पसंद बना हुआ है। टीएन ज्वैलर्स के निदेशक तोलाराम जाखड़ (श्रीडूंगरगढ़) ने बताया कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर शोरूम में पारंपरिक रजवाड़ी डिजाइनों से लेकर आधुनिक फैंसी गहनों, ब्राइडल कलेक्शंस, कुंदन-मीनाकारी और आकर्षक नक्काशी वाले गहनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करवाई गई है। हर वर्ग व बजट के अनुसार उत्कृष्ट फिनिशिंग वाले आभूषण ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।
शुद्धता का पैमाना: HUID हॉलमार्क गहनों की ही करें खरीद
टीएन ज्वैलर्स के रेंवतराम जाखड़ ने बताया कि ग्राहकों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए महत्वपूर्ण परामर्श दिया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर आभूषणों की भारी मांग के बीच ग्राहक कहीं से भी खरीदारी करें, लेकिन BIS हॉलमार्क और HUID (Hallmark Unique Identification) लगा हुआ प्रामाणिक आभूषण ही खरीदें। HUID कोड आभूषण की शुद्धता, कानूनी प्रामाणिकता और सोने की सही गुणवत्ता की पूर्ण गारंटी देता है।
मिलते-जुलते नकली शोरूमों से सावधान रहने की अपील:
बाजार में टी.एन. ज्वैलर्स के नाम और साख का अनुचित लाभ उठाने के प्रयासों पर चिंता जताते हुए प्रतिष्ठान ने ग्राहकों को सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे नाम से मिलते-जुलते नकली ज्वैलरी शोरूमों से सावधान रहें और किसी भी भ्रम में न आएं। असली टी.एन. ज्वैलर्स की पहचान उसके 17 वर्षों के विश्वास, पंजीकृत ट्रेडमार्क और अधिकृत शाखाओं से ही है।

ब्रांडेड ग्रीन पटाकों का महाभंडार, सबसे सस्ते एवं सबसे अच्छे पटाकों की गांरटी- जैन स्टोर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के बिना तो त्यौंहार पुरा ही नहीं हो पाता एवं ऐसे में आतिशबाजी के शौकीनों के लिए अच्छे पटाकों की खरीददारी सबसे बड़ी टास्क होती है। ऐसे में पटाकें ब्रांडेड मिले, अच्छी क्वालिटी के मिले और बाजार में सबसे सस्ते मिलें तो पटाकों के शौकिनों के लिए उपयुक्त जगह बन जाती है। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में ऐसी ही जगह है हाईस्कूल रोड़ स्थित जैन स्टोर, जहां पर बाजार भाव से कम दामों व होलसेल दरों पर ही घरेलू खुदरा ग्राहकों को पटाकें दिए जाते है। जैन स्टोर के महेन्द्र मालु ने बताया कि उनके यहां पर अनिल, स्टैंडर्ड, कोक, चीमा, सोनी, मर्करी सहित नामी कंपनियों के ग्रीन पटाखे उपलब्ध हैं। मालु ने अपने यहां पटाखों पर 100% रेट गारंटी का दावा भी किया है। पटाकों के अलावा भी स्टेशनरी, गिफ़्ट आईटमों, खेल सामानों, गुलाल एवं रंगों की विशाल रेंज यहां हर समय उपलब्ध रहती है। अधिक जानकारी के लिए 9414397647 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


त्यौंहार पर गिफ्ट, खिलौने, फैंसी सामान, घरेलू सामान या लेना हो सौंदर्य प्रसाधन, शहर की सबसे बड़ी दुकान न्यू मिनर्वा की विजिट जरूर करें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे पुरानी घास मंडी में पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित न्यू मिनर्वा A to Z फैंसी स्टोर ऐसा स्थान बन चुका है जहां चाहे गिफ्ट लेना हो या चाहे बच्चों को खिलौने दिलाने हो, घरों की सजावट के लिए फैंसी सामान हो या चाहे घरों में काम आने वाले सामान्य सामान हो या चाहे सौंदर्य प्रसाधन के सामान हो, सभी कुछ एक ही छत के निचे विस्तृत वैरायटी के साथ मिलता है। प्रतिष्ठान के संचालक भैरूदान मोहता एवं बालकिशन मोहता ने बताया कि उनके यहां ग्राहकों की सुविधा के लिए एक ही छत के नीचे गिफ्ट आइटम, कॉस्मेटिक, मनिहारी, बच्चों व बड़ों की साइकिल, वॉकर, किचन अप्लायंस और क्रॉकरी का विशेष और विशाल संग्रह उचित दरों पर उपलब्ध कराया गया है। शहरवासी किसी भी प्रकार के घरेलू सामान की खरीद से पहलें एक बार उनके प्रतिष्ठान की विजिट जरूर करें। अधिक जानकारी के लिए 9414429209 एवं 9509553023 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


जन-जन की सेवा का स्थाई पता- सिद्धि विनायक स्टोर, ई-मित्र, किताबें, स्टेशनरी की बेहतरीन सेवाएं
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाईवे-11 पर घूमचक्कर स्थित 'सिद्धि विनायक स्टोर' श्रीडूंगरगढ़वासियों के लिए सेवा का स्थाई पता बन गया है। यहां पर ईमित्र के माध्यम से जहां समस्त प्रकार के फॉर्म भरने, विभिन्न प्रमाण पत्रों के आवेदन करने, पासपोर्ट सेवा से जुडने सहित समस्त प्रकार के ई-मित्र कार्य पूर्ण विश्वसनीय तरीके से किए जाते है। साथ ही यहां पर बुक स्टोर के माध्यम से प्रतियोगी परिक्षाओं कि समस्त किताबें क्षेत्र के युवाओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। संचालक सहीराम मेघवाल ने बताया कि उनके यहां गारंटी के साथ ई-मित्र सेवाओं, सबसे सस्ती, अच्छी क्वालिटी की स्टेशनरी, जनरल स्टोर व सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं, स्कुलों के लिए बुक्स कलेक्शन की सेवांए लगातार दी जा रही है। बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी आदि के लिए तो यही स्थान सबसे शानदार बना हुआ है। अधिक जानकारी के लिए 8290500541 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
