श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ में स्थाई एडीजे राजपाल सिंह की नियुक्ति के बाद शुक्रवार को उनके प्रथम आगमन पर बार एसोसिएशन की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। धनतेरस के अवसर पर बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारी का अभिनंदन किया तथा क्षेत्र में न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन और पीड़ित पक्षकारों को समय पर सुलभ न्याय मिलने की उम्मीद जताई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित मारू ने एडीजे राजपाल सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने स्थाई न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति को क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन को न्याय संबंधी कार्यों में सुविधा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता बाबूलाल दर्जी ने किया। इस अवसर पर साजिद खान, पीपी सोहननाथ सिद्ध, अभियोजन अधिकारी सपनकुमार, ओमप्रकाश पंवार, राधेश्याम दर्जी, मांगीलाल नैन, सत्यनारायण प्रजापत, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, केके पुरोहित, अबरार, सुखदेव व्यास, गणेशाराम, पंकज पंवार, हेमराज सोनी, गोपाल पारीक, ओमप्रकाश मिडल, ओमनाथ सिद्ध, रणवीर खींची, आसिफ चांगल, पूजा सैनी, बजरंग ज्याणी, मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी सहित अनेक वकील मौजूद रहे। नवनियुक्त अधिकारी ने सभी का आभार जताया।

