श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 06 नवंबर 2026।  श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सा सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। अब क्षेत्रवासियों को बड़े शहरों जैसी उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श और आधुनिक जांच एवं उपचार सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर, बोन एंड जॉइंट केयर सेंटर, श्याम ड्रग हाऊस व सत्यम डायग्नोस्टिक तथा संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जैसे संस्थान चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ क्षेत्रवासियों की सेवा में स्थाई रूप से समर्पित - तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । कस्बे में सर्वोत्तम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेन्टर ऐसा संस्थान बन चुका है, जिसने श्रीडूंगरगढ़ को चिकित्सा सेवा में गर्व भी दिलवाया है। तुलसी सेवा संस्थान कोलकाता द्वारा संचालित इस चिकित्सालय में सी.टी. स्कैन, डिजिटल व ओ.पी.जी. एक्स-रे, 24 घंटे कम्प्यूटरीकृत पैथोलॉजी लैब, 4D सोनोग्राफी, हार्मोन जांच मशीन व सीबीसी ऑटोमैटिक मशीन आदि से जांचों की सेवाएं, दूरबीन (लेप्रोस्कोपी) पद्धति से ऑपरेशन, वेंटिलेटर व डीफिब्रिलेटर युक्त आईसीयू, नवजात शिशुओं के लिए वातानुकूलित गहन चिकित्सा वार्ड (NICU) आदि से सर्जरी व क्रिटिकल केयर सेवाएं, वातानुकूलित प्रसूति गृह (नॉर्मल व सिजेरियन डिलीवरी), दंत चिकित्सा, 24 घंटे ब्लड बैंक, एम्बुलेंस सेवा तथा रियायती दरों पर दवाइयां आदि की सेवाएं लगातार क्षेत्रवासियों को दी जा रही है। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया, मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा और चिकित्सालय प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि अस्पताल में डॉ. एन.पी. मारू, डॉ. रामानन्द सिद्ध, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. प्रवीण कुमार गुप्ता, डॉ. आर.के. सुथार, डॉ. जहांगीर खान, डॉ. गौरव सिंघल, डॉ. अरिहन्त बैद व डॉ. बसन्ता सुथार नियमित सेवाएं दे रहे हैं। वहीं बीकानेर, जयपुर, दिल्ली आदि बड़े शहरों से साप्ताहिक विजिट में विभिन्न सुपर-स्पेशलिस्ट चिकित्सक भी परामर्श भी देते हैं।

बोन एंड जॉइंट केयर सेंटर के माध्यम से क्षेत्रवासियों दर्द दुर कर रहे है - डॉ. जगदीश गोदारा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । हड्डी एवं जोड़ों के दर्द से आजकल हर कोई परेशान है एवं क्षेत्रवासियों को इस दर्द से मुक्ति दिलवाने का कार्य प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ जगदीश गोदारा कर रहे है। अपनी राजकीय सेवाओं के बाद राजकीय अस्पताल के पास स्थित 'बोन एंड जॉइंट केयर सेंटर' (BJCC) पर सेवाएं देते हुए डॉ गोदारा क्षेत्रवासियों के दर्द को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। डॉ गोदारा द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में घुटनों का ऑपरेशन, टुटी हडि्डयों को जोड़ने का उपचार, कुल्हे का ऑपरेशन आदि की सेवाएं लगातार दी जा रही है। इस संबध में अधिक जानकारी 9530093923, 9828834051 नम्बरों पर ली जा सकती है।

दवा लेनी हो या करवानी हो जांचें, श्याम ड्रग हाऊस व सत्यम् डायग्नोस्टिक की सेवाएं है विश्वसनीय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । श्रीडूंगरगढ़ बाजार में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्ध व्यापारी रमेश कुमार मूंधडा ने बिमारियों की जांचों एवं चिकित्सकों के परामर्श बाद उच्च क्वालिटी की ब्रांडेड दवाओं के लिए विशेष पहचान कमाई है। उनके सरकारी चिकित्सालय के पास स्थित श्री श्याम ड्रग हाऊस एवं सत्यम डायग्नोस्टिक द्वारा दवाओं के खुदरा विक्रय एवं सभी प्रकार की जांचों की सेवाएं क्षेत्रवासियों को मिल रही है। वहीं तुलसी चिकित्सालय के पास स्थित श्याम ड्रग हाऊस में दवाओं का थोक विक्रय किया जा रहा है। मूंधडा ने बताया कि उनके प्रतिष्ठानों द्वारा क्षेत्रवासियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां व विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनुभवी लैब टेक्निशियन द्वारा यहां पर सभी प्रकार की एक्सरे एवं लैब संबधी जांचें उचित दरों पर की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए 9414417359 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता का केन्द्र बना संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता का केन्द्र बन चुका है संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जहां क्षेत्रवासियों को उच्चस्तरीय एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में फिजिशियन, जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ई.एन.टी. (कान, नाक, गला) तथा डायलिसिस की विशेष सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा 24 घंटे आपातकालीन सेवा (24x7 Emergency Services), पूर्णतया कम्प्यूटराइज्ड वातानुकूलित पैथोलॉजी लैब व एक्सरे तथा साधारण व रंगीन सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध है। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष बच्चेदानी की सोनोग्राफी (TVS) रियायती दरों पर की जा रही है। प्रतिष्ठान व चिकित्सालय प्रबंधन से जुड़े ओमप्रकाश तावणियाँ, इन्द्रचन्द तावणियाँ, डॉ. किशनलाल तावणियाँ एवं रमेश तावणियाँ ने नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना की है। संपर्क व आपातकालीन जानकारी के लिए 9414498015, 9314929362, 9982349690 तथा 9024690435 पर संपर्क किया जा सकता है।