श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2026। सोमवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ से डूंगर बालाजी के लिए उत्साह के साथ डाक ध्वजा रवाना होगी। मनोज सोमाणी ने बताया कि डूंगर बालाजी व मोहन मुरारजी पितरजी महाराज के दर्शनार्थ डाक ध्वजा रवाना होगी। डाक ध्वजा सोमवार सुबह कालूबास में सोमाणी आवास में ज्योत आरती के बाद निकलेगी। दौड़ते हुए युवा डूंगर बालाजी पहुंच कर बाबा के व पितरजी महाराज के दर्शन करेंगे। वहीं दरबार में महाप्रसाद व जागरण का आयोजन भी संघ द्वारा संपन्न होगा। वहीं सोमवार दोपहर 12.30 बजे सोमाणी आवास से बस भी रवाना होगी। श्रद्धालु डाक ध्वजा और बस में सवार होकर यात्रा कर सकेंगे। इस शामिल होने के लिए यात्री 92190 98068, 91665 17316, 7976753635 या 9414874788 पर संपर्क अपना पंजीयन करवा सकते है।
सोमवार सुबह डूंगर बालाजी के लिए डाक ध्वजा होगी रवाना, होगा जागरण व प्रसाद का आयोजन
यह भी पढ़ें (Also Read)
रवि-पुष्य योग, 12 साल बाद एक साथ 8 शुभ संयोग।