श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर। देर रात धीरदेसर पुरोहितान से ग्रामीणों का एक बड़ा गुट विधायक कार्यालय पहुंचा और विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में भाजपा में शामिल हुए। विधायक ने दुपट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया और भाजपा की रीती नीति के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान धीरदेसर पुरोहितान में भाजपा क़े सक्रिय कार्यकर्ता नारायण सिंह राजपुरोहित और श्रवण राजपुरोहित भी सक्रियता से उपस्थित रहे। धीरदेसर पुरोहितान क़े माकपा में सक्रिय रहें नेता किशनलाल मेघवाल, नारायण मेघवाल, चुनाराम, राकेश मेघवाल, नारायण,भंवरलाल सांसी, राजूराम सांसी ने अपने समूह के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचकर कर विधायक ताराचंद सारस्वत से दुपट्टा पहनकर भाजपा पार्टी में शामिल हुए।