श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2026। त्योहारों पर उल्लास व उमंग के माहौल को और अधिक उत्साहित बना देता है, जब जेब में नए नोटों की गड्डी हो। अपने ग्राहकों को त्योहारों पर नए नोटों की खुशी देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित एसबीआई के चेस्ट ब्रांच में बुधवार को नए नोटों का वितरण किया जाएगा। चेस्ट ब्रांच शाखा-प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में शहर के व्यापारियों एवं आमजन को नए नोटों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को कैश लेन-देन के निर्धारित समय में एसबीआई के खाताधारक उपभोक्ता अपने खातों में से विड्राल कर नए नोट प्राप्त कर सकते है। बैंक द्वारा 10, 20, 50 व 100 के नए नोट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित किए जाएंगे।
नए नोटों से त्योहारों पर बढ़ेगी जेब की शान, इस दिन बांटेगा एसबीआई गड्डियां, ग्राहकों में उत्साह
यह भी पढ़ें (Also Read)
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति, रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र सहित अनेक बूथों से देखें मतदान प्रतिशत