श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति चुनाव 2026 का रोमांच गांवो में जमकर छा गया है। गली गली वोट मांगने के लिए सरपंच व उनके समर्थक नजर आ रहें है। चौपालों की चर्चाओं में सरपंचाई की आस लगाए बैठे प्रत्याशियों के बारे पूरी पड़ताल हो रही है।
ग्राम पंचायत बिग्गा में 15 वार्ड है और कुल 5,578 मतदाता है। सरपंच, पंचायत समिति सदस्य दोनों सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। चुनावी मैदान में एक दर्जन से अधिक प्रत्याशी सरपंचाई के लिए संघर्ष कर रहें है। यहां विजयपाल भाटी, पूर्णाराम भाटी, संपत्त मेघवाल, राकेश मेघवाल, इमीचंद बारूपाल, गोरखाराम पूनियां, जेठाराम नायक, श्रवणराम नायक, सवाईसिंह राणा ने गुड़ बांट दिया और वोट मांग रहें है। वहीं बल्लूराम व बाबूलाल चौहान ने आज गुड़ बांटने के कार्यक्रमों का आयोजन किया है और समर्थन मांग रहें है। एक प्रत्याशी पांचीलाल मेघवाल द्वारा भी रविवार को गुड़ वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। यहां 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है और गांव में एक एक वोट के लिए कशमकश हो रही है।
बिग्गाबास रामसरा में 11 वार्ड है और यहां कुल मतदाता 3,300 है। सरपंचाई के लिए मोहनलाल बावरी, रामेश्वरलाल नायक, ओमप्रकाश नायक, नारायणराम मेघवाल, राजेंद्र परिहार मैदान में उतरे है। सभी गांव में जनसंपर्क में जुटे है और जोड़ तोड़ की गणित बैठाने के प्रयास कर रहें है।
ग्राम पंचायत जैतासर में 9 वार्ड है और कुल 2,678 मतदाता है। यहां सरपंच प्रत्याशी के रूप में पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नाई, जगदीश गोदारा, आसुराम खिलेरी, गणेशगिरी गुसाई, मदन नैण चुनावी मैदान में है। सभी प्रत्याशी जीत के लिए वोटो की जोड़ तोड़ में उलझे है।
ग्राम पंचायत जैसलसर में 7 वार्ड है और 1,583 मतदाता है। सरपंचाई के लिए चुनावी मैदान में तीन प्रत्याशी डटे है। इनमें मुन्नीदेवी कल्याणसिंह, किरण कंवर महीपालसिंह, नानूदेवी चांदराम चाहर वोटों की जोड़ तोड़ में जुटे है।
ग्राम पंचायत सातलेरा में 7 वार्ड है और 2,552 मतदाता है। यहां सरपंचाई के मैदान में मदनलाल तावणियां, मालाराम तावणियां, जितेंद्र सिंह, मालाराम पुजारी व अभयसिंहपुरा के लालसिंह चुनावी मैदान में है। वोटों के ध्रुवीकरण के साथ एक एक वोट की खींचतान में जीत की गणित बिठाने की जुगाड़ में लगे है।
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति चुनाव- 2026 : सरपंचाई के लिए मचा है घमासान: बिग्गा में एक दर्जन प्रत्याशी उतरे सरपंचाई के घमासान में, बिग्गाबास रामसरा, जैतासर, जैसलसर व सातलेरा में रोमांचक है मुकाबला
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति चुनाव- 2026 : सरपंचाई के लिए मचा है घमासान
यह भी पढ़ें (Also Read)
कुत्तों के हमले में घायल हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर, युवकों की तत्परता से बची जान