श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2026। कस्बे में हाईस्कूल रोड पर स्थित धनवन्तरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में प्रसिद्ध ईएनटी डॉ शाश्वत दत्त मेहता की सेवाएं कल शनिवार को मिलेगी। अस्पताल के प्रशासक ने बताया कि डॉ मेहता प्रति रविवार सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक धनवन्तरी में सेवाएं देते है। इस बार वे एक दिन पहले कल शनिवार को उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में कान, नाक व गला रोग से पीड़ित मरीज डॉ शाश्वत दत्त मेहता से उपचार के लिए कल सुबह अस्पताल पहुंचकर उनकी सेवा का लाभ ले सकेंगे। वहीं अगले सप्ताह से डॉक्टर मेहता प्रति रविवार नियमित सेवाएं देंगे। डॉ मेहता सुनने, बोलने संबंधित समस्याओं का पूर्ण ईलाज करते है। वहीं कान में दर्द, कान में रस्सी आना, सुनने में कमी व कान की सरसराहट, नाक बंद, नाक की हड्डी का टेढ़ापन, नजला साइनस, नकसीर व एलर्जी, गले में दर्द, टॉन्सिल्स, गले की गांठ जैसे थायराइड, पैरोटिड एंव आवाज संबंध समस्याएं जैसे आवाज में बदलाव, आवाज का भारीपन या पतलापन, चेहरे का दर्द, माइग्रेन या सिर घूमना इत्यादि बीमारियों का विशेषज्ञता के साथ ईलाज करते है।
विदित रहें धनवन्तरी हॉस्पिटल में नॉर्मल व सिजेरियन डिलीवरी सुविधा, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स रे, लैब व मेडिकल सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध है। अस्पताल में मरीजों के लिए एसी वार्ड, कॉटेज व एंबुलेंस सुविधा की सेवाएं भी उपलब्ध है।
आमजन के लिए जरूरी खबर: धनवन्तरी हॉस्पिटल में प्रसिद्ध ईएनटी डॉ शाश्वत दत्त की सेवाएं अब शनिवार को मिलेगी
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• आमजन के लिए जरूरी खबर
यह भी पढ़ें (Also Read)
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के ताजा भाव