श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2026। गांव बरजांगसर की रोही में शनिवार सुबह कुत्तों ने एक मोर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से राष्ट्रीय पक्षी की जान बच गई। गांव के सरपंच प्रत्याशी जगदीश सियाग सहित युवकों ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल मोर को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ पशु चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मोर का उपचार किया, जिसके बाद उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। मोर को बचाने के इस सराहनीय प्रयास में भंवरदास पुजारी, पप्पूदास, बाबूलाल कामड़, द्वारका प्रसाद नायक, नेमीचंद नायक, रामस्वरूप नायक, एंबुलेंस चालक मनोज पुजारी, बजरंग कामड़, दिनेश कामड़ और पूरणमल सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। युवकों की समय पर दिखाई गई तत्परता से राष्ट्रीय पक्षी को नया जीवन मिल सका।

31d5b645-6d7b-46c0-a6d8-dd757f3e3dd4-o8lYuL7Z.webpf41a3a9f-63b4-4f11-a72d-995607c3d322-oJMIbZEH.webp