श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। रीड़ी पंचायत समिति के 17 वार्डों में से माकपा ने 15 वार्डों में प्रत्याशी उतारे है। माकपा के जिला सचिव सुंदर बेनीवाल, शहर सचिव अशोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 1 से ओमप्रकाश सोहनराम ढोली नोसरिया, वार्ड 2 से पेमाराम नायक दुलचासर, वार्ड 3 से सुमित्रा पुत्री श्रवणराम, वार्ड 6 से शारदा गोविंदराम कल्याणसर, वार्ड 7 से द्रोपती पत्नी संतोष कुमार, वार्ड 8 राजेश कुमार सूडसर, वार्ड 9 से पूनादेवी पत्नी मुन्नीराम, वार्ड 10 से ललिता आदूराम लिखमीसर, वार्ड 11 संतोष पत्नी तोलाराम, वार्ड 12 से परमेश्वरी पत्नी भानीराम, वार्ड 13 में पाना पत्नी सुखाराम, वार्ड 14 में लालाराम पोकरराम मेघवाल केऊ, वार्ड 15 रेवंतराम फुसाराम कुनपालसर, वार्ड 16 भूराराम पुत्र चैनाराम वार्ड 17 से राधा खिलेरी पुत्री किशनाराम बाडेला को टिकिटें दी है। शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रीड़ी के वार्डों में उतारे प्रत्याशियों के सिंबल रीड़ी पंचायत भवन के सभागार में आरओ सेंकेड श्रीवर्द्धन शर्मा को जमा करवा दिए है।