श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। रीड़ी पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस ने सभी 17 सीटों के सिंबल जमा करवा दिए है। कांग्रेसी नेताओं व प्रत्याशियों ने पर्चे भरे वहीं सिंबल भी आरओ सुश्री दमयंती व आरओ द्वितीय श्रीवर्द्धन शर्मा को अधिकृत प्रत्याशियों के सिंबल जमा करवा दिए है। 
 राधेश्याम सारस्वत ने बताया कि रीड़ी के वार्ड 1 में धर्मास, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा, हथाना गांव है इसमें लिछमणराम पुत्र रेखाराम इंदपालसर बड़ा को उतारा गया है। वार्ड 2 में गांव इंदपालसर गुसाईंसर, अमृतवासी, सुरजनवासी, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर राईकान शामिल है और इस वार्ड में जगदीश पुत्र घंमडाराम इंदपालसर गुसाईंसर को टिकिट दी गई है। वहीं वार्ड 3 में रीड़ी गांव में इसमें भंवरी पत्नी ओमप्रकाश, वार्ड 4 में बाना व खियाणीबास गांव है, इसमें मुन्नीराम पुत्र उदाराम बाना प्रत्याशी है। वार्ड 5 में ऊपनी दुसारणा पंडरिकजी गांव है यहां हरीराम पुत्र जैसाराम ऊपरी कांग्रेस के प्रत्याशी है। वार्ड 6 में कल्याणसर पुराना, दुसारना बड़ा, दुसारना पीपासरिया गांव शामिल है, इसमें धापूदेवी पत्नी मदनलाल कल्याणसर को टिकिट दी है। वार्ड 7 में दुलचासर, बासी महियान, गोपालसर गांव है, यहां सीमा देवी पत्नी राजेश कुमार दुलचासर कांग्रेसी प्रत्याशी है। वार्ड 8 में सूडसर देराजसर टेऊ गांव है इसमें ओमप्रकाश पुत्र रामेश्वरलाल देराजसर मैदान में उतरे है। वार्ड 9 में सांवतसर कोटासर गांव है और यहां बसंती पत्नी गोपालाराम सांवतसर प्रत्याशी है। वार्ड 10 में लिखमीसर उत्तरादा, कल्याणसर नया गांव है यहां सरोज पत्नी हरभजन कल्याणसर नया प्रत्याशी है। वार्ड 11 में राजेडू, लिखमीसर दिखनादा गांव है यहां माली पत्नी परमाराम राजेडू प्रत्याशी है। वार्ड 12 में बापेऊ, बापेऊ पुरोहितान गांव है और यहां संतोष देवी पत्नी पूनमचंद बापेऊ पुरोहितान कांग्रेसी प्रत्याशी है। वार्ड 13 में गांव सोनियासर मीठिया, ऊंचाईडा, शिवदानसिंह, गोगलियान, गोदारन शामिल है और यहां सुमन पत्नी सुरेंद्रराम सोनियासर शिवदानसिंह प्रत्याशी है। वार्ड 14 में जाखासर, भोमसिहांवतान, जाखासर करणावतान, राणासर नरूकान, हंसावतान, केऊ गांव है और इनमें ओमप्रकाश पुत्र चौथाराम जाखासर भोमसिहांवतान प्रत्याशी है। वार्ड 15 में गांव बरजांगसर कुनपालसर है और इनमें तोलाराम पुत्र गोपालाराम बरजांग प्रत्याशी है। वार्ड 16 में धनेरू गांव है और यहां खिंयाराम पुत्र भिंवाराम प्रत्याशी है। वार्ड 17 में बाडेला, मिंगसरिया व नौसरिया गांव शामिल है और यहां रामकिशन पुत्र चुनाराम मिंगसरिया प्रत्याशी है।

eeccd851-6a85-4076-bd5f-bad3dc7bce05-9Si6DsEQ.webp