श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर मॉनिटरिंग टीम से फीडबैक लिया और ग्रामीण विकास रथों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास रथों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाई जाए, ताकि ग्रामीण जनता इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी चरणों में और बेहतर कार्य करने के लिए टीम सदस्यों को प्रेरित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। मॉनिटरिंग टीम में भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल नाई, कमलेश टाक, शायर सिंह, कृष्णदीप, मनोज टाक, डॉ. मोनिका, मनोज गटोड़, महेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा और राजेंद्र गोठवाल शामिल रहे।
सैन समाज की मांगों से करवाया अवगत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुलाकात के दौरान भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल नाई ने मुख्यमंत्री को सैन समाज की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने आगामी चरणों में समाज को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी। नाई ने बताया कि सीएम ने उपस्थित सदस्यों को आगामी दिनों में बेहतरी का आश्वासन भी दिया।
