श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2026। अपने सपनों का घर बनाना हो या ऑफिस को आधुनिक और आकर्षक रूप देना हो, अब डिजाइन और प्लानिंग के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। श्रीडूंगरगढ़ के बॉम्बे मॉल स्थित सरस्वती आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर में अब बीकानेर में सेवाएं दे रहे अनुभवी इंजीनियर सुरेंद्र नवल की टीम स्थानीय स्तर पर भवन डिजाइन, इंजीनियरिंग और इंटीरियर से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।
संस्थान में घर, दुकान और ऑफिस की जरूरतों के अनुसार 2D प्लानिंग, 3D एलिवेशन, स्ट्रक्चर डिजाइन और इंटीरियर डिजाइनिंग की सेवाएं मिलेंगी। आधुनिक तकनीक और व्यवस्थित प्लानिंग के माध्यम से साइज के अनुरूप भवन को आकर्षक रूप देने के साथ उपलब्ध जगह का बेहतर उपयोग करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। मकान निर्माण की शुरुआत से लेकर उसके बाहरी लुक और अंदरूनी सजावट तक, अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप डिजाइन संबंधी मार्गदर्शन यहां उपलब्ध रहेगा।
प्रबंधक सुरेंद्र नवल ने बताया कि 400 से अधिक क्लाइंट प्रोजेक्ट्स का अनुभव रखने वाली टीम अब श्रीडूंगरगढ़ के लोगों को उनके सपनों के घर और ऑफिस के लिए डिजाइन एवं इंजीनियरिंग संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाएगी। उद्देश्य है कि शहरवासियों को आधुनिक डिजाइन और बेहतर प्लानिंग के विकल्प अपने ही शहर में मिल सकें।
यहां मिलेगी सुविधा: सरस्वती आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर, बॉम्बे मॉल, ग्राउंड फ्लोर, श्रीडूंगरगढ़। अपने घर, दुकान या ऑफिस के डिजाइन और प्लानिंग संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7689998385 पर संपर्क किया जा सकता है।