श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2026। रीड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतो में सरपंचाई के लिए जबरदस्त चुनौती नजर आ रही है। यहां रीड़ी का चुनाव खासा चर्चा में है। वहीं गांव ऊपनी, बाना, इंदपालसर गुसाईंसर, बरजांगसर और मिंगसरिया में भी चुनावी समीकरणों में खिंचतान चल रही है। प्रत्याशियों के परिवार व परिजन ही नहीं समर्थकों ने भी प्रचार में रात दिन एक कर दिए है। एक एक घर, ढाणी तक वोट की फरियाद लेकर समर्थक पहुंच रहें है।
ग्राम पंचायत बरजांगसर में 9 वार्ड है और कुल 2,879 मतदाता है। यहां सरपंचाई में मैदान में 9 प्रत्याशी उतरे है। जिससे चुनाव रोमांचक बन गया और एक एक वोट के लिए खासी मशक्कत का माहौल है। यहां चुनावी मैदान में पूर्व सरपंच प्रियंका सिहाग, ओमनाथ सिद्ध, जगदीश सिहाग, सुखराम नाथ, प्रभूनाथ, मनोजनाथ, रूपनाथ, बीरबल नाथ, उम्मेदसिंह चुनावी मैदान में है। इनके घरों में कार्यालय खुल गए है और खासी रौनके छाई है।
ग्राम पंचायत ऊपनी में 11 वार्ड है और कुल 3,484 मतदाता है। यहां चारों दो सिद्ध गोदारा व दो जाट गोदारा चुनावी मैदान में है। यहां रामचंद्र गोदारा, हरिराम गोदारा, श्रीरामनाथ सिद्ध, नौरंगनाथ सिद्ध ने गुड़ बंटवा दिया और त्रिकोणीय संघर्ष की तैयारी में जुटे है। समर्थक भी खासे व्यस्त है और ढाणी ढाणी वोट मांगने पहुंच रहें है।
ग्राम पंचायत बाना में 13 वार्ड है और कुल 4,354 मतदाता है जो अपना सरपंच चुनेंगे। यहां दो प्रत्याशी में सीधी आमने सामने की टक्कर है। यहां जिला परिषद सदस्य रही धायीदेवी के प्रतिनिधि मांगीलाल बाना और दो बार सरपंच रहें और पंचायत समिति सदस्य रहें भंवरलाल बाना मैदान में है।
ग्राम पंचायत इंदपालसर गुसाईंसर में इसके अतिरिक्त इंदपालसर हीरावतान व अमृतवासी गांव शामिल है। यहां कुल 11 बूथ है और कुल 3,804 मतदाता है। यहां ओबीसी महिला सीट है और धूंरधरो के बीच सरपंचाई ठनी है। यहां इस बार समाजसेवी तोलाराम जाखड़ की पत्नी भंवरीदेवी, एडवोकेट राजूराम जाखड़ की पत्नी अमरी देवी व प्रहलादाराम फौजी की पत्नी कमलादेवी चुनावी रण में उतरी है। यहां हार जीत के अंतर की रौचक चर्चाएं भी चुनावी चर्चा के केंद्र में है।
ग्राम पंचायत मिंगसरिया में कुल वार्ड 7 है और कुल 2,101 मतदाता है। यहां ओबीसी महिला सीट है। यहां मनोजदेवी पत्नी शिवरतन (पप्पू) नाई कमर कस कर मैदान में उतरे और इन्हें कमला देवी पत्नी गणपतराम जाट ज्याणी, तथा द्रोपती पुत्रवधू व इनके प्रतिनिधि नेमाराम प्रजापत चुनावी मैदान में टक्कर दे रहें है।
रीड़ी पंचायत समिति : सरपंचाई के लिए मचा है घमासान: बरजांगसर में 9 प्रत्याशियों ने खोले कार्यालय, ऊपनी, बाना, इंदपालसर गुसाईंसर और मिंगसरिया में भी रोचक मुकाबले
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• रीड़ी पंचायत समिति : सरपंचाई के लिए मचा है घमासान
यह भी पढ़ें (Also Read)
कल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आएंगे श्रीडूंगरगढ़