श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2026। रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। आरओ द्वितीय श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 86,558 मतदाताओं में से 76,706 ने वोट पोल किया है। ये आंकड़ा 88.62% है। शर्मा ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए ग्रामीणों का आभार जताते हुए परिणाम के दौरान शांतिव्यवस्था बनाए रखने व आपसी सौहार्द कायम रखने की बात कही।

ग्राम पंचायत इंदपालसर बड़ा में 1665 मतदाताओं में से 1427 ने वोट दिए है। ये 85.70% हुआ है।

ग्राम पंचायत बाना में 4354 मतदाताओं में 4146 ने मतप्रयोग किया ये 95.22% है।

ग्राम पंचायत ऊपनी में 3480 वोटों में से 3281वोट पोल हुए, जोकि 93.88% है।

ग्राम पंचायत धनेरू में 4200 वोटों में से 3404 वोट पोल हुए है, जोकि 81.04% है।