श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2026। शाम 6 बजे ग्राम पंचायतों में मतदान बंद हो गया है। जहां मतदान केंद्र के भीतर मतदाता आ गए छह बजे से पहले उनका वोट अब लगवाया जाएगा। सरपंचों का भाग्य पेटियों में बंद हो गया है और कुछ ही देर में 7 बजे गिनती शुरू होगी।
ग्राम पंचायत मोमासर में 10297 मतदाताओं में से 8672 लोगों ने मतप्रयोग किया है। जोकि 84.21% मतदान हुआ है। बाबूलाल गर्ग ने बताया कि आरओ गणेश अग्रवाल के निर्देशन में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है।
ग्राम पंचायत जालबसर में कुल 91.68% मतदान हुआ है। यहां कुल 2790 मतदाताओं में से 2558 ने वोट पोल किया है।
ग्राम पंचायत जैसलसर में कुल 1583 मतदाताओं में से 1511 ने वोट पोल किया और यहां रिकॉर्ड 95.45% मतदान हुआ है।