श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 05 नवंबर 2026।  लोकतंत्र के पर्व का उत्साह ग्रामीणों में देखते ही बन रहा है। गाँवों की सरकार चुनी जा रही है, चौपालों से सार्वजनिक स्थानों तक ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है। प्रत्याशी व उनके समर्थक सिंबल समझाने व मतदाताओं को बूथ तक लाकर वोट दिलवाने में लगे हुए हैं। रीड़ी में 5 बजे तक 89.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहाँ कुल 8008 मतदाताओं ने मतदान किया है। अनुमानित 95 प्रतिशत वोट पोल होने की उम्मीद जताई जा रही है। गाँव में उत्साह का माहौल है। मतदाताओं को जागरूक कर मतदान दिलवाने के प्रयास में प्रत्याशी एवं समर्थक जुटे हुए हैं। एक एक वोट कों ध्यान में रखकर बूथों तक लाया जा रहा है।

287eadc1-c452-4da2-819a-ed9c530d269e-rZj7S8kM.webp
महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू चौधरी ने मतदान का उपयोग किया।