श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2026। पंचायती राज चुनावों में क्षेत्र के गांव दुसारना पीपासरिया ने मतदान से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी है। पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के चुनाव में पीपासरिया गांव के 718 में से एक भी वोट नहीं पड़ा और गुरूवार को भी पंच सरपंच के चुनाव में ग्रामीणों ने एक भी वोट नहीं दिया है। बता देवें पीपासरिया को कोटासर में मिलाने का विरोध यहां ग्रामीण परिसीमन होने के समय से ही कर रहें है। ग्रामीणों ने लगातार प्रशासन को ज्ञापन दिए और पंचायती राज चुनावों का बहिष्कार की घोषणा की। ग्रामीण कोटासर बूथ पर वोट देने नहीं गए और सरपंच व पंच के चुनाव में भी भागीदारी नहीं निभाई। गुरूवार को भी ग्रामीण धरना स्थल पर बैठे रहें। ग्रामीण पीपासरिया को नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने आगामी दिनों में जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों ने सामूहिक एकता का संकल्प निभाया और एक भी ग्रामीण वोट देने नहीं गया। ग्रामीणों ने कहा आगामी चुनावों में भी वो मतदान नहीं करेंगे और लोकतंत्र का मखौल उड़ाने वाले नेताओं व अधिकारियों को शांतिपूर्ण धरने से जवाब देंगे।
विदित रहें देवें कोटासर ग्राम पंचायत में कुल 1,593 मतदाता और 7 वार्ड हैं। बूथ संख्या 51 पर कोटासर गांव के 875 मतदाता हैं, जहां सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं बूथ संख्या 52 पर दुसारना पीपासरिया के 718 मतदाता हैं। गांव के एक भी मतदाता ने वोट नहीं दिया और पीपासरिया की मतपेटियां खाली ही लौटा दी गई है।

