श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2026। पूर्णिमा के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ शहर में उजाले की खास खबर बिजली विभाग से आई है। जिससे दीपावली के अवसर पर शहर की बिजली व्यवस्था सुधार की उम्मीद भी बढ़ गयी है।
श्रीडूंगरगढ़ 220 केवी जीएसएस की क्षमता 260 MVA से बढ़ाकर 360 MVA करने की योजना के चलते विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से यहां 200 एमवीए का एक नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया है। विभागीय अधिकारी ने विधायक का आभार जताते हुए बताया कि इससे विद्युत तंत्र को मजबूत करने तथा बढ़ती बिजली की मांग के अनुरूप व्यवस्थाओं के विस्तार की दिशा में काम होगा। इसकी स्थापना से इस जीएसएस से जुड़े गांव व श्रीडूंगरगढ़ शहर की आपूर्ति में सुधार होगा।
श्रीडूंगरगढ़ 220 जीएसएस पर 200 एमवीए ट्रांसफार्मर पहुंचा, विद्युत क्षमता में हुआ विस्तार, जताया विधायक का आभार।
यह भी पढ़ें (Also Read)
26 अक्टूबर 2026 के पंचांग के साथ पढें अनेक खास बातें पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के साथ