July 22, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2026। क्षेत्र में आज भी कई बस्तियां पेयजल संकट से जूझ रही है। गांव धनेरू के मेघवालों के मोहल्ले में विधायक ताराचंद सारस्वत की पहल से नया ट्यूबवेल बनाया गया। 23 लाख रूपए की लागत से बने इस ट्यूबवेल में गुरूवार को पानी आया तो ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए विधायक का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि यह नलकूप बीकानेर एवं चूरू जिले की सीमा पर बसी अनुसूचित जाति की ढाणी के निवासियों के लिए वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का माध्यम बनेगा और बस्ती के पेयजल संकट का स्थायी समाधान मिल सकेगा।