July 15, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2026। बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में नए ईओ अभिषेक गहलोत ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गहलोत ने इस मौके पर सफाई और जनहित कार्य प्राथमिकता से करने का आश्वासन दिया। उन्होंने टाइम्स को बताया कि सकारात्मकता के साथ जो संसाधन उपलब्ध है, उनमें अच्छा काम करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे तथा सरकार की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर बेहतर कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर कार्यवाहक ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने फूलमाला पहना कर उनका स्वागत करते हुए कार्यभार सौंपा। गहलोत का स्वागत करने पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं भी पहुंचे व फूलमाला व शॉल औढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर श्याम सुदंर पुरोहित, नौरंग शर्मा, जगदीश गुर्जर मूलचंद इन्दोरिया, मालाराम सायच, एसआई कमल चांवरिया, अकाउंटेंट महेश ज्याणी, भूमि शाखा हरीश गुर्जर, धनराज पाण्डिया, एसआई करणीदान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पालिका कार्मिक मौजूद रहे।