June 20, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2026। मेड़तिया सिलावट समाज श्रीडूंगरगढ़ संस्था की आम बैठक का आयोजन शुक्रवार ईशा की नमाज के बाद संपन्न हुई। बैठक में समाज के मौजिज लोग, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए और सभी ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर समाज के विकास हेतु कार्य करने की बात कही। हाजी यूसुफ बल्खी के निवास पर संपन्न हुई बैठक में सभी सदस्यों ने समाज की एकजुटता और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर चर्चा की। सदस्यों ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी में सदर पद के लिए जाकिर हुसैन बल्खी का चुनाव किया गया व नायब सदर साबिर भुट्टा ऊर्फ अबू साहिल को बनाया गया। सचिव पद पर समीर भुट्टा, खजांची पद पर मोहम्मद शरीफ बल्खी, मीडिया प्रभारी हैदर सलीम बल्खी, व सलाहकार पद पर अब्दुल अजीज बल्खी व हाजी यूसुफ बल्खी को कार्यभार दिया गया। बैठक में अ. मजीद, हसन, जलालुद्दीन, आरिफ, असलम, तारीफ, अकबर, अल्ताफ, सिकंदर, सलीम, मुंशी, शोएब, सोयल, फैजान, आबिद, शरीफ, हमीद, आसिफ, जमील, इरफान, महबूब आबिद सहित अनेक समाज बंधु मौजूद रहें।