June 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2026। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार रात हिम्मतासर में आयोजित तेजाजी जागरण में शामिल होने के लिए जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ व बिग्गा गांव में रूकें। उनका जयपुर से हिम्मतासर जाने के दौरान हाइवे पर कई स्थानों पर स्वागत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ व गांव बिग्गा में आरएलपी कार्यकर्ता व समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा के निकट हाइवे पर एक होटल के आगे डीजे के साथ तेजाजी जयकारे व हनुमान के नारे लगाते हुए समर्थकों ने स्वागत किया। यहां पार्टी जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, डॉ विवेक माचरा, शहर अध्यक्ष जावेद, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष मनोज जाखड़, बीरबल तर्ड, मोहन पूनियां सहित क्षेत्र भर से रालोपा कार्यकर्ता स्वागत में शामिल हुए। सदस्यों ने बेनीवाल को साफा पहनाया व फूलमालाएं पहना कर सम्मान किया। बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को नए सदस्य पार्टी से जोड़ने और आमजन के हित में काम करने की प्रेरणा दी।
वहीं गांव बिग्गा में हाइवे पर हनुमान बेनीवाल का समर्थकों ने जोश व उत्साह के साथ स्वागत किया। यहां रालोपा के रामकिशोर जाखड़, रामलाल जांगू, प्रकाश ओझा, बुधाराम जाखड़, बजरंग जाखड़ सहित अनेक युवा मौजूद रहें। युवाओं ने फूलमालाओं से बेनीवाल का स्वागत सम्मान किया। बेनीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।