June 14, 2026
01-2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2026। पूनरासर धाम के संत पालाजी महाराज की तपोभूमि पर आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। कथावाचक पंडित राकेश भाई पारीक ने धरती पर पाप का बोझ कम करने और अपने भक्तों को दर्शन कृपा करने भगवान के अवतार लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये प्रकृति की व्यवस्था है कि अधर्म पर सदैव धर्म की विजय होगी। मंच से कृष्ण जन्म की घोषणा के साथ नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन गूंज उठा और पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। कृष्ण जन्म की सुंदर झांकी सजाई गई। कथा में शामिल हुए मौजिज लोगों का सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए वहीं आयोजक मंडल द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है।