June 4, 2026
sansad

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2021। बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल आज सुबह दो दिवसीय दौरे के लिए बीकानेर पहुंच गए है। आज शाम सांसद श्रीडूंगरगढ़ आएंगे और गांव जालबसर में नकोदेसर से जालबसर सड़क का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। यहां से सांसद लूणकरणसर रवाना होंगे व नकोदेसर में आयोजित समारोह में लूणकरणसर नकोदेसर सड़क मार्ग का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा भी उपस्थित रहेंगे व बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे बीकानेर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेघवाल का ट्रेन से उतरते ही समर्थकों ने किया स्वागत।