June 7, 2026
WhatsApp Image 2026-06-07 at 11.20.47

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2026। गुरूवार, शुक्रवार व शनिवार के तीन दिनों में क्षेत्र में 126 एमएम बरसात हुई। तेज अंधड़ के साथ आई तूफानी बरसात ने बिजली आपूर्ति सिस्टम को तहस नहस कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ फर्स्ट का इलाका बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके तहत करीब 200 पोल धराशाई हो गए है। वहीं गांव सातलेरा, बींझासर, लोढ़ेरा, मणकरासर, जोधासर, लखासर, हेमासर, भोजास, बेनीसर, गुसाईंसर बड़ा व आस पास के कृषि कनेक्शनों पर आपूर्ति ठप्प है। जेईएन अमित ओझा सहित टीम बिजली सुचारू करने के प्रयासों में जुटी है। फिलहाल टीम गुसाईंसर बड़ा 33 केवी को ठीक करने में जुटी है। वहीं इस लाइन की वजह से आधे शहर की आपूर्ति लगातार तीन दिनों से बाधित है। आधे शहर में बिजली के आवाजाही से लोग बुरी तरह से परेशान है।
ऊपनी कार्यालय के क्षेत्र में 318 पोल धराशायी हो गए है। 33 और 11 की कई लाईने क्षतिग्रस्त है। यहां गांव बाडेला, बरजांगसर, सोनियासर, कुनपालसर की आपूर्ति ठप्प है। सोनियासर जीएसएस के चारों फीडरों से सप्लाई बाधित है, जिसे शुरू होने में अभी समय लगेगा। जेईएन हर्ष कुमार के निर्देशन में टीम अभी दुसारना लाइन का काम दुरस्त कर रही है। हर्ष कुमार ने बताया कि ऊपनी, धनेरू, नोसरिया व केऊ की बिजली आपूर्ति शुरू करवा दी गई है। वहीं पूरे क्षेत्र के सभी कृषि कनेक्शनों की आपूर्ति अभी ठप्प है। श्रीडूंगरगढ़ सैंकेड कार्यालय क्षेत्र में करीब 100 पोल गिरे है। इस क्षेत्र में देराजसर व नारसीसर की सप्लाई बाधित है। इस इलाकें के करीब 1500 कृषि कनेक्शनों की आपूर्ति बाधित है। जेईएन सुशील छींपा के निर्देशन में टीम देराजसर इलाकें में काम कर रही है। यहां करीब एक घंटे में देराजसर की बिजली सुचारू कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि बिजली लाइनों का कार्य किया जा रहा है और आज शाम तक सभी गांवो की सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, उसके बाद कृषि फीडरों का कार्य किया जाएग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा की बिजली लाइन को दुरस्त करने का चल रहा है कार्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा की बिजली लाइन चालू करने के लिए टीम जुटी है कार्य में।