






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2026। प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भारती निकेतन एजुकेशन हब से खास खबर आई है। रविवार 5 जुलाई को संस्थान परिसर में मेगा फाउंडेशन ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्र में जो अभिभावक अपने बच्चों को IIT, NEET, NDA, IAS, RAS, Defence, NTSE, STSE, IJSO (International Junior Science Olympiad), KVPY एवं विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं की तैयारी करवाने तथा सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल एवं नवोदय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करवाने का सपना देख रहें है। उन अभिभावकों के लिए मेगा प्री फाउंडेशन ओलंपियाड आयोजन का सुनहारा मौका आया है। बच्चों के लिए शुरू से ही पुख्ता तैयारी के साथ उनका आधार मजबूत किया जाएगा।
मेगा प्री-फाउंडेशन ओलंपियाड में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को Pre-Foundation (कक्षा 3 से 10वीं तक) में प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। जिसमें वे प्रारम्भिक स्तर से ही IIT, NEET, NDA, Olympiads एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी कर सकेंगे। विद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक पुस्तकें एवं Foundation T-Shirt विद्यालय द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
आयोजक मंडल के गिरधारी स्वामी ने बताया कि रविवार सुवबह 11 बजे से 12 बजे तक स्कूल परिसर में परीक्षा का आयोजन होगा। विद्यार्थी इस लिंक पर जाकर https://forms.gle/hbkAnGfsWeGwnUbZ9 जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। वहीं रजिस्टेशन के लिए 7014444381 या 8854917965 पर संपर्क किया जा सकता है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में विद्यालय की बस सेवा उपलब्ध रहेगी तथा गाँवों से आने वाले बच्चों के लिए घूमचक्कर से प्रातः 10:00 बजे से 10:50 बजे तक बस उपलब्ध रहेगी। बच्चे अपना लंच साथ लेकर आएंगे।
भारती निकेतन Pre-Foundation (Class 3rd to 10th) की प्रमुख विशेषताएं है कि कक्षा 3 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी जिससे उनका बौद्धिक एवं तार्किक विकास हो सकेगा। इन विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशाला सुविधा, कक्षा 3 से ही विद्यार्थी के स्तर एवं आयु के अनुसार नियमित टेस्ट आयोजन, IIT, NEET, NDA, IAS, RAS, Olympiads, सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल एवं नवोदय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं एवं संस्थाओं की तैयारी प्रारम्भिक स्तर ही शुरू करवाई जाती है। जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में समय एवं धन दोनों की बचत होगी।



