Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2026। प्रजापति शिक्षा सेवा समिति (प्रजापति छात्रावास) के तत्वावधान में सोमवार को आमसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति के निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल ने की। अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूर्ण होने पर सभा में सर्वसम्मति से रमेश बासनीवाल को समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश बासनीवाल का समिति संरक्षक विजय कुमार अड़ावलिया ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। समाज के लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। समिति संरक्षक विजय कुमार अड़ावलिया ने उपस्थित समाजजनों एवं अतिथियों का आभार जताया। नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश बासनीवाल ने समिति एवं समाज के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन किशोरी लाल घोडेला ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष एवं सभा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल ने भी सभी उपस्थित समाजजनों एवं अतिथियों का आभार जताया।
आमसभा में मोहनलाल मिनोटिया, भूराराम घंटेलवाल, प्रेमसुख घोडेला, बनवारीलाल बड़मुंडा, बालचंद मिनोटिया, कान्यालाल छापोला, सुखाराम बासनीवाल, गुरमीत निमिवाल, सुभाष कुलचानिया, गणेशाराम बासनीवाल पाली, रमेश प्रजापत, रामचंद्र छापोला, बजरंग छापोला, किशोरीलाल घोडेला, विनोद कुमार घोडेला, मांगीलाल घोडेला, शिवजी, बाबूलाल अड़वालिया, रामोतार मिनोटिया, नानूराम कुचेरिया, नन्दकिशोर बासनीवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, बाबूलाल हैबड़मुंडा, गोविंद निमिवाल, राधेश्याम धूवारिया, हुलासजी मिनोटिया, भरत खोईवाल, किशन फौजी, सीताराम तूनवाल, चन्दन छापोला, नारायण सीमर, तुलसीराम बोरावड़, एडवोकेट सत्यनारायण छापोला, इंद्रचंद गंगापारिया, सत्यनारायण गंगापारिया, नन्दलाल सीमर, मदनजी मिनोटिया, अशोक जलिंद्रा, भगवान महार, प्रदीप छापोला, टीकमचंद गंगापारिया, कुंदन टाक, रामेश्वर टाक, सीताराम टाक, दयाशंकर, गोपाल घुमानिया, हुलास लखेश्वर, सीताराम बोरावड़, रामधन बासनीवाल, ओमप्रकाश छापोला, अन्नाराम सिंहोटा, मघराज मोरवाल, भरत जलिंद्रा, सत्यनारायण गैदर, राजू सिमार, गोपाल छापोला, कमल छापोला, रामलाल लखेश्वर, नारायण लखेश्वर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।