July 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2022। मातृभाषा राजस्थानी राजस्थान की राजभाषा बने, प्राथमिक शिक्षा मातृ भाषा में हो जिससे बच्चों का मानसिक विकास मजबूत हो, हर घर राजस्थानी को सम्मान मिले जिससे राजस्थानी संस्कृति का मान बढ़ें, राजस्थानी को प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ा जाए जिससे राजस्थानी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े, ये पुकार राजस्थानी साहित्यकारों ने राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के संस्कृति भवन के नवनिर्मित रंगमंच से की और सरकार से ये आवाज सुनकर शीघ्र क्रियान्वित करने की मांग की। रविवार को भवन प्रांगण में विधायक कोटे से बने रंगमंच का लोकार्पण विधायक गिरधारीलाल महिया ने किया। यहां आयोजित ‘लोक निजर उच्छब’ को सम्बोधित करते हुए विधायक महिया ने आमजन को लेखकों से जुड़ने की आवश्यकता बताते हुए राजस्थानी की मान्यता के लिए पूरे प्रयास करने की बात कही। महिया ने कहा कि रंगमंच के निर्माण से क्षेत्र में भाषा, साहित्य, संस्कृति और लोक कलाओं के संरक्षण को बल मिलेगा। समारोह के अध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह यादव ने मान्यता पर चर्चा करते हुए युवा पीढ़ी को रचनात्मक प्रविधि में गंभीरता और सांस्कृतिक परम्परा आत्मसात करने के लिए चेताया। समारोह के मुख्य अतिथि मानसिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् साहित्यकार रामजीलाल घोड़ेला, संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने राजस्थानी मान्यता के लिए जन आंदोलन व राजनीतिक इच्छा शक्ति के अभाव को रेखांकित करते हुए हरियाणा, गोवा के उद्धरण दिए और निरन्तर प्रयासों की आवश्यकता जताई। संयोजक रवि पुरोहित ने राजस्थानी मान्यता आंदोलन की यात्रा साझा की। लोक निजर उच्छब समारोह में राजस्थली कवि गोष्ठी भी हुई, जिसमें दीनदयाल शर्मा, हनुमानगढ़, पूनमचन्द गोदारा, गुसांईसर बड़ा, सुधा सारस्वत, बीकानेर, सत्यदीप श्रीडूँगरगढ़ ने रचना पाठ किया। इस दौरान रामचन्द्र राठी, ताराचन्द इन्दौरिया, महावीर माली, बजरंग शर्मा, सत्यनारायण योगी, भंवर भोजक, डॉ. मदन सैनी, डॉ. चेतन स्वामी, सोहनलाल ओझा, विजय महर्षि, गोपीराम नाई, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, श्यामसुन्दर आर्य, ओम गुरावा, सरपंच जसवीर सारण, कपिला स्वामी सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।

इनको मिला “राजस्थली सम्मान”

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान के लिए डॉ. मनमोहन सिंह यादव, उदयरामसर, मानसिंह शेखावत मऊ, रामजीलाल घोड़ेला लूणकरनसर, राजेन्द्र स्वर्णकार बीकानेर को राजस्थली सम्मान अर्पित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्मित रंगमंच का उद्घाटन किया विधायक गिरधारीलाल महिया ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति सदस्यों ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर फूलमालाओं से स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच से सभी साहित्यकारों ने राजस्थानी को मान्यता पर चर्चा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कृति भवन में रंगमंच का लोकार्पण किया गया।