July 22, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। क्षेत्र के गांव जैसलसर में शिव शक्ति गौशाला सेवा समिति में विशाल टिन शेड का निर्माण होगा। श्रीडूंगरगढ़ के अशोक बिहानी ने सोमवार को ये घोषणा करते हुए मौके पर काम शुरू करवा दिया है।
सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ के व्यवसायी अशोक बिहानी गौशाला का अवलोकन करने पहुंचे और भीषण गर्मी को देखते हुए ये निर्णय लिया। बिहानी ने गौ माताओं को गर्मी से राहत दिलाने हेतु 20×105 फीट के विशाल टिन शेड के निर्माण का निर्णय लिया। बिहानी ने बताया कि गौसेवा में ये कार्य अपने पूर्वजों की स्मृति में करवा रहें है और आगामी 5 से 10 दिनों में टिन शेड का निर्माण कार्य पूर्ण कर गौशाला को समर्पित कर दिया जाएगा।

गौशाला समिति के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में यह टिन शेड निर्माण का कार्य गौ माताओं के लिए अति हितकारी साबित होगा। समिति सदस्यों ने बिहानी परिवार के इस सेवा सहयोग के लिए आभार जताया और इसे समाज के लिए प्रेरणीय बताया।