






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। एक विवाहिता अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ घर से लापता हो गई है और परेशान सास ने पुलिस थाने पहुंच कर उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है।
आड़सर बास निवासी संतोष देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आड़सर बास में अलग रहता है। 2 जुलाई, गुरूवार दोपहर 4 बजे वह अपने बेटे के घर तो पुत्र वधू व पोती घर पर नहीं मिले। आस पड़ौस, बहू के पीहर व रिश्तेदारी में पता करने पर भी दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिवादिया ने पुलिस से बहू व पोती की तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को दी है।





