July 21, 2026
IMG-20230102-WA0135

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। क्षेत्र में भूलवश एक महिला ने पेट की दवा समझ कर स्प्रे पी लिया और महिला की मौत हो गयी है। बीरमसर निवासी 45 वर्षीय गुड्डीदेवी पत्नी बीरबल राम जाट ने शनिवार शाम को जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। परिजन करीब पौने आठ बजे उन्हें लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचे। यहां ड्यूटी ऑफिसर डॉक्टर गौरव सैनी ने परीक्षण कर गुड्डीदेवी को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।