July 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2022। उपखंड के गांव बिग्गा से एक युवती अपने घर से बाजार जाने का कह कर निकली और लौट कर घर नहीं पहुंची। परेशान परिजनों ने थाने पहुंच कर थानाधिकारी से युवती को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव बिग्गा से 20 वर्षीय अविवाहित युवती माया आज सुबह 9 बजे श्रीडूंगरगढ़ बाजार के लिए अपने घर से निकली व शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई जिसकी जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी गई है।