July 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2023। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में नागरिक अभिनंदन के दौरान कई गुटों में बिखरी श्रीडूंगरगढ़ भाजपा को एकजुट देख कर आह्वादित दिखे एवं क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की। तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से अभिनंदन किया एवं इस दौरान भाजपा के चारों मंड़लों के पदाधिकारी, सरपंच, पार्षद आदि मौजूद रहे। मंच पर भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुंसाई, छैलूसिंह शेखावत, किशनाराम गोदारा, बृजलाल तावणियां, लकेश चौधरी, मानमल शर्मा, शिवकुमार स्वामी, रामेश्वरलाल पारीक, कुंभाराम सिद्ध, श्याम सारस्वत हेमासर, बजरंग सारस्वत सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे एवं बीकानेर से आए गुमानसिंह राजपुरोहित, जालमसिंह भाटी, जिला प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने भी मेघवाल को केन्द्रीय काननू मंत्री बनाने पर मोदी सरकार का आभार जताया।

कई घोषणाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ में नवीन पोस्ट आफीस भवन के निर्माण, पुस्तकालय के लिए दस लाख रुपए का अनुदान, क्षेत्र में मांगे गए सभी आरयूबी पारीत करवाने, लाधड़िया से डेलवां तक सड़क निर्माण एवं केन्द्रीय अमृत योजना में श्रीडूंगरगढ़ को शामिल करवा कर करोड़ों रुपए शहरी पेयजल उपलब्धता हेतु खर्च करवाने की घोषणाएं की।

बोले मेघवाल मोदी द बॉस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विश्व भर में भारतीय प्रधानमंत्री का सम्मान बढ़ने के प्रकरणों का उल्लेख करते हुए पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री द्वारा पैर छूने, बाईडन द्वारा आटोग्राफ लेने, विदेशी मीडिया में मोदी द बॉस जैसे कवरेज होने के बारे में बताया। मेघवाल ने प्रधानमंत्री को अद्वितीय व्यक्तित्व बताया एवं उन पर गर्व करने की बात कही। इस दौरान जम कर भारत माता के जयकारे भी लगाए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने की कई घोषणाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते भाजपा नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं ने तालियां बजा कर किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन स्थल पर टीका लगा कर किया गया सांसद का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय मंत्री को दिया गया स्मृति चिन्ह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा ने सामूहिक रूप से किया नागरिक अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा मोर्चा ने प्रदान की बाबा साहेब का चित्र।