July 21, 2026
IMG-20240220-WA0090

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में नए समीकरणों की आहट दिखाई दे रही है। यहां गत सरकार के दौरान विकास अधिकारी पद पर सेवाएं दे चुके मनोज धायल को अब राज्य सरकार द्वारा पुनः श्रीडूंगरगढ़ लगाया गया है। मंगलवार को राज्य सरकार के ग्रामीण एंव पंचायती राज विभाग द्वारा 159 विकास अधिकारियों को इधर उधर किया गया है। इस सूची में धायल का नाम भी शामिल हैं। विदित रहे कि धायल की छवि ईमानदार अधिकारी के रूप में है एंव गत कार्यकाल के दौरान इन्हे कांग्रेसी प्रधान के विरोधी खेमे में माना गया था।