June 5, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2021। श्रीडूगरगढ़ क्षेत्र के गांव बाना का गौरव बढ़ाते हुए गांव के युवा मदन जोशी ने उच्च शिक्षा में सफलता हासिल की है। मदन जोशी पुत्र सीताराम जोशी का उत्तराखंड शासन के उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजनीति शास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है| इस सीधी भर्ती परीक्षा का साक्षात्कार गत वर्ष अक्टूबर में हुआ था और आज उसका परिणाम आ गया है। जोशी की सफलता पर गांव के युवा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहें व बुजुर्ग उन्हें आशीर्वाद दें रहें है।