July 21, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार शाम को कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में 2 जनो को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एएसआई बीरबलराम ढाका की अगुवाई में पुलिस दल ने कालू रोड से गांव डेलवा निवासी नेमाराम जाट को 46 पव्वे देशी शराब के साथ ओर धोलिया रोड पर गोशाला के पास गांव डेलवा निवासी रामचंद्र जाट को 42 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।