






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2026। कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना ने ट्रोमा निर्माण के लिए संघर्ष अब सड़क पर करने का ऐलान किया है। बाना ने बुधवार को यूथ कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया व आगामी 5 अगस्त को प्रदर्शन करते हुए ट्रोमा निर्माण आंदोलन की घोषणा की। प्रेस वार्ता में बाना ने आमजन से ट्रोमा की आवाज उठाने का आह्वान करते हुए ईलाज के अभाव में जान गवांने वाले मृतकों के परिवारों के लिए आंदोलन में शामिल होने की अपील की। बाना ने कहा कि ये दर्द, ये पीड़ा हम सब की साझा है और अब सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए घर से निकल कर हम सबको आवाज एक करनी होगी। बाना ने लोगों ने बिना राजनीति और बिना नेतागिरी के आंदोलन में शामिल होने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र के आमजन से अपने अपने स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान किया। बाना ने कहा कि जो व्यक्ति जहां है, वहीं अपना विरोध दर्ज करवाए। बाना ने हर हाल में हर एक क्षेत्रवासी द्वारा ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग उठाने की बात कही। प्रेस वार्ता में लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुत्र राधेश्याम सिद्ध ने आंदोलन के बारे में जानकारी देते हुए श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर हाइवे को फॉर लेन बनाने की मांग रखी और हर हाल में ट्रोमा निर्माण करवाए जाने की मांग दोहराई। सिद्ध ने राजहठ के आगे आमजन की आवाज मजबूत करने व ट्रोमा निर्माण करवाने की आवाज बुलंद करने की बात कही। इस मौके पर आह्वान पत्र का विमोचन किया गया, जिसे गांव गांव जाकर बांटा जाएगा। वार्ता में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव दिनेश पिलानियां, बीरबल साईं आदि मौजूद रहें। बता देवें मंगलवार को बाना ने ट्रोमा के धरने को समर्थन दिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।





