Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-14 at 21.46.20
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर के निर्माण के लिए सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपए का बजट ने की घोषणा करने के बाद क्षेत्र के नेताओं ने क्षेत्र की जनता की और से सीएम का आभार जताया है। क्षेत्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसे क्षेत्र में स्वास्थय ढांचे को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया व अब जल्द ही क्षेत्र में घोषित ट्रोमा सेंटर का निर्माण शुरू हो पाने की बात कही। इसी प्रकार श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए ट्रोमा सेंटर निर्माण शुरू होने को क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग बताते हुए इस घोषणा से यह मांग पूरी होने की बात कही। सुथार ने इस घोषणा से जल्द से जल्द ट्रोमा सेंटर का निर्माण शुरू हो जाने से क्षेत्र में असमय होने वाली अनेकों मौतों पर लगाम लग पाने की बात कही। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए ट्रोमा सेंटर के निर्माण से क्षेत्र में पार्टी को मजबुती मिलने की बात कही। गुंसाई ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास होने की बात कही। भाजपा नेता बृजलाल तावणियां, एडवोकेट अनिल धायल, सीताराम सोनी आदि ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया है। विदित रहे कि नगर निकायों एवं पंचायती राज चुनावों से पहले राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर संभाग के लिए पीटारा खोल दिया है। शुक्रवार को संभाग के दौरे में पहले अनुपगढ़ में 389 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया एवं उसके बाद बीकानेर जिले के कोलायत तहसील के गांव मेघासर पहुंचें जहां करीब 800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मेघासर में सीएम ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए देने की घोषणा की एवं इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ से गए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर तालियां बजाई व खुशियां जताई।