






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2026। सोमवार को क्षेत्र में गांव उदरासर, जालबसर व जैतासर में ग्राम सेवा शिविरों के आयोजन संपन्न हुए। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी सक्रिय रहें। मंगलवार को क्षेत्र में ग्राम पंचायत सत्तासर, मोमासर व कुंतासर ग्राम सेवा शिविरों का आयोजन होगा।
उदरासर में किशनाराम, रामलाल व सोहनराम का खाता विभाजन कर दी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत उदरासर में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में किशनाराम, रामलाल व सोहनराम का खातों का आपसी सहमति से विभाजन कर तुरंत राहत दी गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सभी पक्षों की सहमति से जरूरी दस्तावेजों की जांच की व खाता विभाजन की प्रक्रिया को पूरा किया। इन परिवारों ने प्रशासन का आभार जताया। यहां शिविर में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा पहुंचे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दस्तावेज दिए। शर्मा ने मंगला पशु बीमा योजना में असमय दुधारू पशु की मृत्यु हो जाने पर राधा देवी को बीमा राशि सौंपी कर राहत दी। शिविर में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित, चिकित्सा विभाग द्वारा पोषण किट का वितरण किया गया। यहां विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, शिविर प्रभारी गिरधारीदास स्वामी, प्रशासक किसनाराम गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अनेक कार्मिक उपस्थित रहें।
जालबसर में 9 परिवारों को पट्टे बनाकर दी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जालबसर में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में 4 खातों का आपसी सहमति से विभाजन किया गया। वहीं 9 पट्टे बनाकर ग्रामीणों को राहत दी गई। शिविर में वीबी जी रामजी, पीएम आवास योजना के बारे में विस्तार से ग्रामीणों के जानकारी दी गई। एक पेंशन का सत्यापन किया गया व 8 जन्म व 1 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया। वहीं चिकित्सा विभाग से डॉ गीताजंलि ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया व दवा वितरित की गई। जालबसर शिविर में विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल, प्रशासन ओमप्रकाश लूखा, ग्राम विकस अधिकारी सुरेश कुमार, पटवारी संदीप कुमार, रामनिवास पांडिया सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
जैतासर शिविर में 15 पट्टे जारी किए, पांच को पेंशन देकर दी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत जैतासर में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में 15 पट्टे जारी कर परिवारों को राहत दी गई। एक पट्टे का नवीनीकरण किया गया। अपना पट्टा प्राप्त कर जगदीश, ओमप्रकाश, महावीर सहित लाभार्थियों ने प्रशासन का आभार जताया। सुमित्रा देवी को पालनहार योजना के लिए वार्षिक सत्यापन किया गया। वहीं शिविर में पांच ग्रामीणों की पेंशन चालू करवाई गई। 7 जरूरतमंद परिवारों के घरों में शौचालय के आवेदन कर स्वीकृति जारी की गई। शिविर में 10 जन्म प्रमाण पत्र व 1 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया। जैतासर शिविर में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, चैनसिंह गिरदावर, प्रशासक प्रतिनिधि सहीराम, ग्राम विकास अधिकारी हजारी गोदारा, पटवारी सीताराम व रामचंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।












