July 22, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2022। क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि मोमासर निवासी मामराज ने दीपक पुत्र जालुराम जाट निवासी रामसीसर भेड़वालिया थानाक्षेत्र सरदारशहर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन सत्तासर के एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ती है। 21 जुलाई को स्कूल जाने के रास्ते में आरोपी युवक गाड़ी लेकर आया और युवती को उसमें बैठाकर ले गया। भाई ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की गुहार लगाई व पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।