June 4, 2026
WhatsApp Image 2024-06-06 at 20.30.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2024। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में आज 25 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद हुआ कट्टानी मार्ग प्रशासन की दखल से खुलवाया गया है। इस मार्ग के बंद होने से ग्रामीणों को करीब 16 किलोमीटर का रास्ता अधिक तय करना पड़ रहा था। लिखमादेसर से ठुकरियासर की रोही होते हुए तोलियासर कट्टानी मार्ग है। आज गिरदावर चैनसिंह की अगुवाई में पटवारी राजेश कुमारी मीणा, ग्राम प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण किए हुए खेत मालिकों से समझाइश कर कट्टानी मार्ग खुलवाया गया। बता देवें 1अप्रैल 2023 को मामराज सिद्ध द्वारा इस मार्ग को खुलवाए जाने की मांग प्रशासन से की गई। 14 महीने लगातार ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत करवाया और आखिरकार गुरुवार को मार्ग खोल दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें और ग्रामीणों ने प्रशासन के दल का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बनाई आपसी सहमति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने की समझाईश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नक्शे के अनुसार करवाया रास्ता, लंबे समय से परेशान हो रहे थे ग्रामीण।