


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2026। सावन में शिव भक्तों द्वारा पवित्र नदियों या सरोवर से जल लेकर शिव का जलाभिषेक किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से कावड़िए कोलायत पहुंचे।
बुधवार सुबह कोलायत सरोवर का पवित्र जल लेकर जयकारों के साथ श्रीडूंगरगढ़ कावड़िए रवाना हुए। ये कावड़िए पैदल कावड़ लेकर आगामी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे। यहां डीजे के साथ पुष्पवर्षा के साथ धूमधाम से कावड़ियों का स्वागत किया जाएगा व श्रद्धालु नाचते गाते धोलिया रोड के शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। कमल सोनी ने बताया कि कावड़ उठाने वालों में श्रद्धालु हंसराज माली, मालाराम सुथार, जगदीश शर्मा, रमाकांत, शिव माली, राजू शर्मा, दानाराम सारण शामिल रहें।





