


गणेश मंदिर में राधिका सत्संग मडली द्वारा होगा उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को बिग्गाबास के गणेश मंदिर में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक राधाष्टमी के उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस दौरान 10 साल तक के बच्चों के लिए राधा रूप में सजने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं सिंगल व ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता रखी जाएगी। सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सदस्यों ने उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है और महिला से भी लड्डू गोपाल व राधारानी को सजा कर लाने का आग्रह किया गया है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 8094020144 या 9314081515 पर संपर्क कर नाम दिया जा सकता है। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
झंवरों का मंदिर में होगा इस्कॉन श्रीडूंगरगढ़ का महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस्कॉन श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आगामी 19 सितंबर, शनिवार को राधा अष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कालू बास में रघुनाथजी (झंवरो का) मंदिर प्रांगण दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक राधा जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान कथा, कीर्तन, आरती, अभिषेक, महाप्रसाद, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण के आयोजन संपन्न होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सदस्य कार्यक्रम में भाग लेंगे और सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।





